Loading Now

updates

युवक को आधी रात में पीटा, रुपये, चैन व घड़ी छीनी

Young man beaten in the middle of the night, money, chain and watch snatched

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  युवक को आधी रात में पीटा, रुपये, चैन व घड़ी छीनी, कोटगेट थाना पुलिस ने एक युवक से मारपीट कर उसकी सोने की चैन व रुपये छीनने के आरोप में पार्षद पारस मारु, दिलीप सिंह, मनीष पुरोहित उर्फ नटटू, नवीन बिश्‍नोई, कमल भाटी, अभिमन्‍यु, गोपाल पुरोहित तथा दो-तीन अन्‍य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडि़त युवक धोबी तलाई क्षेत्र की गली 11 में बाल भारती स्‍कूल के पीछे के निवासी 26 वर्षीय यतीन्‍द्र गौड़ पुत्र भानुप्रकाश ने बुधवार 13 दिसंबर की शाम को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने 13 नवंबर की आधीरात ढाई-तीन बजे के बीच सुनारों की बगेची के पास रोककर पीटा। गले से सोने की चैन छीनी।

जेब में रखे 3780 रुपये तथा हाथ में बंधी हुई घड़ी भी छीन ली। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई वेदपाल को सौंपी है।

Share this content:

You May Have Missed