Samachar Seva

Mission Patrkarita

योग साधकों को मिलेंगे छाछ, फल, मेवे और स्पाउट, लाली बाई पार्क में चलेगा शिविर

Yoga practitioners will get buttermilk, fruits, nuts and spout, camp will be organized in Lali Bai Park

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। योग साधकों को मिलेंगे छाछ, फल, मेव और स्पाउट, लाली बाई पार्क में चलेगा शिविर, लाली बाई पार्क में प्रस्‍तावित 15 दिवसीय निशुल्‍क योग शिविर के पोस्‍टर का विमोचन रविवार को किया गया। योग शिविर प्रभारी रंगकर्मी उदय व्यास ने  बताया कि शिविर में योग साधकों को प्रतिदिन छाछ, फल, मेवे, स्पाउट आदि का वितरण किया जाएगा।

शिविर गुरुवार 5 जून से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। शिविर के पोस्‍टर विमोचन समारोह में शिव जोशी, डॉ. मोना सरदार डूडी, रामेश्वर ओझा, रंगकर्मी उदय व्यास, बाल योगी वेद, योग प्रशिक्षिका यशोवर्धिनी, राधाकृष्ण किराडू, बृजु स्वामी, सुनीलम, राजेंद्र स्वामी, रविन्द्र हर्ष, भैरू किराडू मौजूद रहे।

योगाचार्य डॉ. पन्नालाल पुरोहित स्मृति संस्थान एवं अंतरराष्ट्रीय योग विज्ञान शोध अकादमी की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस शिविर में योग प्रशिक्षक भुवनेश पुरोहित एवम टीम योग का प्रशिक्षण देगी। शिविर में आसन, ध्यान, प्राणायाम, सूर्यनमस्कार का अभ्यास करवाया जाएगा।