Samachar Seva

Mission Patrkarita

नाबालिगा मंगेतर के साथ किया गलत काम

Wrong thing done with a minor fiance

बीकानेर, (samacharseva.in)। नाबालिगा मंगेतर के साथ किया गलत काम, कोतवाली थाना पुलिस ने अपनी नाबालिगा मंगेतर के साथ गलत काम करने के आरोप में मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी निवासी मोहित पुत्र अरुण के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडिता के परिजन की ओर से बुधवार रात को दर्ज मामले में पुलिस को बताया गया है कि आरोपी के साथ परिवादी की बेटी की सगाई वर्ष 2019 में की गई थी। आरोपी तब से ही जबरन पीडिता के घर पर आता-जाता रहा और उसने पीडिता के साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी मोहित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 तथा पोस्‍को एक्‍ट की धारा ¾ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।