Samachar Seva

Mission Patrkarita

लेखक अरमान ने सार्दुल स्कूल को भेंट किया उपलब्धि का प्रतीक चिन्ह

बीकानेर, (समाचार सेवा)। लेखक अरमान ने सार्दुल स्कूल को भेंट किया को उपलब्धि का प्रतीक चिन्ह, राजकीय सार्दुल सीनियर माध्यमिक विद्यालय के छात्र व सबसे कम उम्र के लघु कथा लेखकर अरमान नदीम ने गुरुवार को विद्यालय पुस्तकालय हेतु अपनी किताब “सुकून”  एवं किताब का मुखपृष्ठ फोटोफ्रेम के रूप में भेंट किया।

प्रधानाचार्या डॉ. सोनिया शर्मा ने छात्र अरमान के कम उम्र का लेखक होने पर विद्यालय के लिए शानदार उपलब्धि बताया। समारोह में वरिष्ठ हिन्दी शिक्षक सुभाष जोशी, वरिष्ठ शाइर, शिक्षक गुलाम मोहिउद्दीन माहिर कन्हैया लाल राठौड़, कुलदीप सिंह, महेन्द्र मोहता, तब्बसुम अज़ीज़, पवन मित्तल, पूनम कंवर, मंजू वर्मा, मीना खत्री, पूनम कलावत आदि उपस्थित रहे।