Samachar Seva

Mission Patrkarita

कुश्ती अंडर 15-20 के लिए पहलवानों का चयन  4 फरवरी को

Wrestlers selected for wrestling under 15-20 on 4th February

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)कुश्ती अंडर 15-20 के लिए पहलवानों का चयन  4 फरवरी को, जिला कुश्ती संगम बीकानेर द्वारा अंडर 15 व अंडर 20 वर्ग के पहलवानों का चयन प्रतियोगिता के आधार किया जाएगा।

कुश्ती संगम के सचिव पहलवान जगन पूनियां ने बताया कि इसके लिये 4 फरवरी को पटेल बाल विहार व्यायामशाला पटेल नगर में सुबह 10 से 11 बजे तक पहलवानों का वजन किया जाएगा। बाद में प्रतियोगिता आरंभ हो की जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में लक्ष्मण, रामप्रताप, महावीर कुमार सहदेव, रामप्रसाद को शामिल किया गया है। कुश्ती संगम के अध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि विजेता पहलवान 7 फरवरी से 8 फरवरी तक राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्‍होंने बताया कि महिला/पुरुष कुश्ती के लिए वजन का निर्धारण किया गया है।