Samachar Seva

Mission Patrkarita

एमजीएसयू में हुआ पुष्पांजलि व आत्मचिंतन कार्यक्रम  

Wreath laying and self-reflection program held in MGSU

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। एमजीएसयू में हुआ पुष्पांजलि व आत्मचिंतन कार्यक्रम, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में अंबेडकर जयंती के पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मीडिया प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि विवि के डॉ. भीमराव अंबेडकर सेंटर फॉर मरजिनलाइस्ड सोसाइटीज द्वारा आयोजित इस समारोह में कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्‍होंने कहा कि बाबासाहेब की जीवनी से किस प्रकार समाज का हर व्यक्ति प्रेरणा लेकर अपने जीवन को उपयोगी बनाते हुए देश के लिए उत्कृस्ट कार्य कर सकता है।

कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजराम चोयल, अतिरिक्त रजिस्ट्रार डॉ. बिट्ठल बिस्सा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. गिरिराज हर्ष, डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी, डॉ. धर्मेश हरवानी, सहायक कुलसचिव ताराचंद, डॉ. मनकेशव सैनी, भँवर कडेला, सुरेन्द्र थोरी, डॉ. डी. के. जोइया मौजूद रहे।