Loading Now

updates

वैश्‍य समाज ने दी चेतावनी, अपमान बिलकुल बर्दाश्‍त नहीं

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) स्‍थानीय वैश्‍य समाज ने राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी दल द्वारा समाज के लोगों के साथ किए जाने वाले अपमान को किसी भी प्रकार से सहन नहीं करेंगे। इस संबंध में राज्‍य के मुख्‍य मंत्री को भी ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया जाएगा। 

जैन समाज के एक प्रमुख उम्मीदवार के साथ कथित रूप से हुए राजनीतिक षड्यंत्र एवं विरोध को लेकर समाज के गणमान्‍यज जन सहित आम लोग मुखर हुए हैं। समाज के लोगोंका कहना है कि समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ उचित न्याय के अभाव में 5 से 7 सितम्बर के बीच बड़ी बैठक की जाएगी और प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से समाज की पीड़ा लोगों तक पहुंचाई जाएगी। वैश्य समाज की बुधवार रात को इस संबंध में ओसवाल पंचायती, भीनासर में चिंतन बैठक आयोजित की गई।

बैठक में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी, डॉ नरेश गोयल, हिन्दू नववर्ष समारोह समिति के संयोजक गणेश बोथरा, पूर्व मनोनीत पार्षद बच्छराज नाहटा, शिखरचंद डागा, मनीष बाफना, जेठमल सेठिया, किशोर भंसाली, एडवोकेट महेंद्र जैन, सुरेन्द्र पटवा, सुरेन्द्र डागा, सुमति चौरडिय़ा, सुरेन्द्र कोचर, जगदीश सारडा, विमल चौरडिय़ा, जगदीश राठी, गुलाब दफ़्तरी, अरुण जैन, पूजा मोहता, करणीदान रांका, मनोज सेठिया, कमल डागा, राजेश बैद, इन्दरचंद गोलछा, सुधीर लूणावत राजेश बुच्चा, भंवर सेठिया, मुकेश सोनावत, मनीष बाफना, पानमल डागा आदि मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed