Samachar Seva

Mission Patrkarita

कौन-कौन है दूध का धुला, जांचेगा हेल्‍थ डिपार्टमेंट 

Who is the milk wash, the health department will check-2

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। कौन है दूध का धुला, जांचेगा जांचेगा हेल्‍थ डिपार्टमेंट, स्वास्थ्य विभाग ने शहर के चार प्रमुख दूध विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण कर जानने का प्रयास किया है कि इनमें से कौन दूध का धुला है कौन नहीं। यह कार्रवाई शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत की गई।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि चारों दूध विक्रेताओं दाऊजी मंदिर क्षेत्र स्थित रामजी दूध डेयरी, फौजी दूध डेयरी तथा सोनगिरी कुआं क्षेत्र से जसवंत दूध डेयरी व केजीएन दूध डेयरी के यहां से  दूध के सैंपल एकत्र  किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने बताया कि दूध के नमूनों को जांच के लिये जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है।