Samachar Seva

Mission Patrkarita

पुजारी को किसने बताया चोर, चोरी क्‍या हुआ  

Who called the priest a thief, what happened to the theft

USHA JOSHI, (समाचार सेवा) बीकानेरपुजारी को किसने बताया चोर, चोरी क्‍या हुआ, कालू थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत कालू में आबादी भूमि में बने ठाकुरजी के मंदिर परिसर से पेड़ काटने, चुराने तथा वन अधिनियम के खिलाफ कार्रवाई करने के आरोप में मंदिर के पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लूणकरनसर तहसीलदार कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 49 वर्षीय राजेन्‍द्र सिंह राजूपत द्वारा दर्ज इस मामले में हल्‍का पटवारी ने रिपोर्ट दी है कि आरोपी पुजारी ने मंदिर परिसर से खेजड़ी के दो पेड़, नीम के दो पेड़, सीशम का एक पेड़, एक जाल का पेड़, एक अरडू का पेड़ कुल सात पेड़ बिना अनुमति के काटे हैं।

पटवारी के अनुसार मौके पर कटे हुए मिले पेड़ों को जब्‍त कर ग्राम पंचायत कालू के सरपंच तथा ग्राम विकास अधिकारी को सौंप दिये गए हैं। थानाधिकारी सब इंसपेक्‍टर सुरेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।