Samachar Seva

Mission Patrkarita

रेलवे स्‍टेशन पर श्रमदान करने वालों पर किसने किया हमला ?

Who attacked the people doing voluntary work at the railway station

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। शिकायत नहीं, सहयोग ध्येय वाक्य के साथ स्‍वच्‍छ भारत के उद्देश्य को लेकर काम कर रही संस्‍था ऑवर फॉर नेशन ने रविवार 1 जून को सुबह 7 से 8:30 बजे तक बीकानेर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 1 के नए प्रवेश द्वार पर सफाई अभियान संपन्‍न किया।

यह तीसरा रविवार था जब इस टीम ने यहां काम किया। इस कार्य में इस टीम का रेलवे अधिकारी, कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। अभियान के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर टीम के कई सदस्‍यों को काट लिया।

अभियान में ये शामिल रहे

सफाई अभियान में सीए सुधीश शर्मा, सीए वसीम राजा, डॉ फारूक, डॉ विजेंद्र त्रिपाठी, गजेन्द्र सरीन, मो हसन, भवानी सिंह राजपुरोहित, महावीर बैद, शक्ति सिंह सेरूना, राम हंस मीना, वंदना शर्मा, आदित्य बिहानी, अरुण चम, कपिला शर्मा, विशाखा मीना, गुरमोहन सेठी, गौतम, लक्ष्य सोनी, हिमांशु गौतम, डॉ पल्लव मुखर्जी, रमेश उपाध्याय शामिल रहे।

बच्‍चों ने भी किया सहयोग

गर्मी की छुट्टियों में कोटा से अपने ननिहाल बीकानेर मास्‍टर आशवी सेठी, कुशाग्र भट्टी और युवांश भट्टी ने भी सफाई अभियान में भाग लिया। संस्था ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को भी सामाजिक गतिविधियों से जोड़ें।

मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला

सफाई अभियान के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने टीम सदस्यों पर हमला कर दिया और कुछ काट लिया। इसके बावजूद टीम ने सफाई अभियान जारी रखा।