Samachar Seva

Mission Patrkarita

कार से बैग टच हुआ तो युवक को हेलमेट से पीटा

When the bag was touched by the car, the man was beaten with a helmet

बीकानेर, (samacharseva.in)। कार से बैग टच हुआ तो युवक को हेलमेट से पीटा, कोटगेट थाना पुलिस ने मटका गली स्थित काली माई होटल के पास हुई मारपीट के मामले में स्विफट कार आरजे 07-सीबी-06669 में सवार अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जामसर निवासी पीड़ित 27 वर्षीय मुकेश कुमार मेघवाल पुत्र बाबूलाल ने शुक्रवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि बुधवार 30 दिसंबर को शाम 5 बजकर 10 मिनट पर हुई इस वारदात में आरोपियों ने उसको बूरी तरह पीटा। परिवादी ने बताया कि उसका बैग आरोपियों की कार से टच हो गया था।

इस पर आरोपियों ने उसे झगड़ा किया और उसके ही हेलमेट से उसके मुहं और सिर पर वार किए जिससे सिर से खून आने लगा और वह सड़क पर गिर गया। एएसआई गिरधारीलाल को मामले की जांच सौंपी गई है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com