हथियार सप्‍लायर निर्मल देवड़ा को दो दिन पुलिस रिमांड पर भेजा

1 -Weapons supplier Nirmal Deora sent on police remand for two days
1 -Weapons supplier Nirmal Deora sent on police remand for two days

रामपुरा बस्‍ती फायरिंग कांड

बीकानेर, (समाचार सेवा)। हथियार सप्‍लायर निर्मल देवड़ा को दो दिन पुलिस रिमांड पर भेजा, कोर्ट ने रामपुरा बस्‍ती फायरिंग मामले में हथियार की सप्‍लाई करने के गिरफ्तार आरोपी निर्मल देवड़ा को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। जिला पुलिस की स्‍पेशल टीम व नयाशहर थाना पुलिस ने आरोपी निर्मल देवड़ा को गुरुवार-शुक्रवार 10-11 जून की आधीरात को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था।

Weapons supplier Nirmal Deora sent on police remand for two days
Weapons supplier Nirmal Deora sent on police remand for two days

जानकारी के अनुसार निर्मल पुरानी गिनानी क्षेत्र के एक मकान में दुबका हुआ था। जिला पुलिस की स्पेशल टीम डीएसटी व नयाशहर थाना पुलिस ने पुख्ता सूचना होने पर गुरुवार आधी रात को घेराबंदी कर देवड़ा को दबोच लिया। देवड़ा पर आरोप है कि उसने गत शुक्रवार 4 जून को क्षेत्र निवासी भवानीसिंह पर गोली चलाने वाले के आरोपी मनीष खत्री व तौहिद अहमद को हथियार उपलब्ध कराये थे। पुलिस अब तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इसमें 6 लोगों को इस गोली कांड के बाद क्षेत्र में शांति भंग होने की आंशका के चलते दीपक अरोडा आदि को गिरफ्तार किया था। इनमें मनीष, तौहिद को दो दिन की रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है जबकि दीपक अरोडा सहित पांच अन्य लोगों को एडीएम सिटी कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इस मामले में अपनी रिमांड अवधि के दौरान मनीष व तौहिद ने पुलिस को इस षडयंत्र में निर्मल देवड़ा के शामिल होने व हथियार उपलब्ध कराने की बात कबूली थी।

उसके बाद से पुलिस ने निर्मल देवड़ा को दबोचने का प्रयास शुरू कर दिया था। गुरुवार को जिला पुलिस की स्पेशल टीम व नयाशहर थाने के हैड कांस्टेबल गजेन्द्र की सूचना के आधार पर देवड़ा को पकड़कर नयाशहर थाने की हवालात में पहुंचा दिया गया।

देवड़ा को दबोचने वाली टीम में नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण, डीएसटी के एसआई रामकरण, हैड कांस्टेबल कानदान, दीपक यादव, अब्दुल सत्तार, कांस्टेबल महावीर, दिलीप सिंह, वासुदेव पूनमचंद व लखविन्द्र शामिल रहे।

गत शुक्रवार को चली थी रामपुरा में गोली

गत शुक्रवार को रामपुरा बस्ती निवासी मनीष खत्री व तौहिद अहमद ने रामपुरा बस्ती के ही निवासी भवानीसिंह की हत्या करने की नियत से उस पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में भवानी सिंह बच गया। उसने आरोप लगाया कि मनीष व तौहिद ने दीपक अरोडा व अमरजीत शर्मा के इशारे पर गोली चलाई। वहीं मनीष व तौहिद ने इस मामले में निर्मल देवडा का भी नाम लिया। पुलिस जांच जारी है।