Samachar Seva

Mission Patrkarita

हम अपनी ही संस्कृति को भूल रहे -विहिप

Akhand Bharat Sankalp Diwas celebrated

बीकानेर, (samacharseva.in)। विश्व हिन्दू परिषद बीकानेर के करणी प्रखंड ने शनिवार को विहिप स्थापना दिवस और अखण्ड भारत दिवस मनाया। कार्यक्रम में जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष अशोक पडिहार ने बताया कि प्राचीन काल में भारत में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, बर्मा, थाइलैंड शामिल थे।

पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि अंग्रेजों से स्वतन्त्रता के काल में अलग हुये। विश्व हिन्दू परिषद महानगर मंत्री ऋषि राज ने कि आज हम अपनी ही संस्कृति व नियमो को भूल रहे हैं। कार्यक्रम में प्रखण्ड मन्त्री अर्जुन सिंह राजपुरोहित, सहमंत्री महेश सिंह, अभिषेक, मोहित, आकाश, गोपाल,  गोविंद, यश,  बाबू रावत,  आनन्द आदि उपस्थित रहे।

विहिप स्थापना दिवस और अखण्ड भारत दिवस मनाया

बीकानेर, (samacharseva.in)। विश्व हिन्दू परिषद बीकानेर के गंगाशहर प्रखंड द्वारा शनिवार को विहिप स्थापना दिवस और अखण्ड भारत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

We are forgetting our own culture VHP

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विश्व हिन्दू परिषद भारत से अलग हुये देश पाकिस्तान,  बांग्लादेश को दोबारा भारत में मिलाकर अविभाजित भारत का निर्माण चाहते हैं।

कार्यक्रम में  महंत सुबोध गिरी महाराज,  गो रक्षा प्रमुख लक्ष्मण उपाध्याय और सह मीडिया प्रभारी संजय जोशी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सुंदर, प्रखंड उपाध्यक्ष सालगराम, सहसहयोजक जीतू बजरंगी, प्रखंड गो सेवा प्रमुख बालकिशन, विकास, अशोक रेगर इत्यादि उपस्थित रहे।