Samachar Seva

Mission Patrkarita

इंदिरा नहर से की पानी की चोरी की

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। इंदिरा नहर से की पानी की चोरी की, रणजीतपुरा थाना पुलिस ने साइफन लगाकर पानी की चोरी करने के आरोप में दो अज्ञात लोगों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में आईजीएनपी कॉलोनी निवासी तथा जालूवाला में तैनात सहायक अभियंता परवेज अली ने पुलिस को बताया कि भाटियों की ढाणी निवासी आरोपी काशीराम पुत्र मनीराम तथा दो अन्‍य ने नहर की मगनवाला शाखा में शुक्रवार को पौने तीन बजे से 12.25 बजे तक साइफर लगाकर पानी की चोरी की।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्‍टेबल भूपेन्‍द्र चद को सौंपी है।