Samachar Seva

Mission Patrkarita

गजनेर का विशाल सिंह गिरफ्तार, जेल भेजा, पांचू पुलिस की कार्रवाई

Vishal Singh of Gajner arrested, sent to jail, Panchu police action

बीकानेर, (समाचार सेवा)। गजनेर का विशाल सिंह गिरफ्तार, जेल भेजा, पांचू पुलिस की कार्रवाई, पांचू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्‍करी में शामिल रहे गजनेर थाना क्षेत्र के गांव सुरजडा के निवासी 22 वर्षीय विशाल सिंह राजपूत पुत्र पूनम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वांछित अपराधी विशाल पुलिस को पिछले तीन साल से चकमा दे रहा था। नोखा के सीओ नेमसिंह चौहान ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर दवारा वांछित अपराधियों की धरपकड के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पांचू थानाधिकारी विकास बिश्‍नोई व उनकी टीम ने तीन साल से फरार आरोपी विशाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि अपराधी विशाल को पकडने में हैड कांस्‍टेबल सुरेश कुमार, कांस्‍टेबल ओमप्रकाश, लीलाराम, गोपालराम शामिल रहे। उन्‍होंने बताया कि अपराधी विशाल  एनडीपीएस एक्‍ट प्रकरण संख्‍या 68 दिनांक 6 जून 2018 में वांछित था