NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। विप्र फ़ाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी विस्तार किया, विप्र फाउंडेशन बीकानेर युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार रविवार को गजनेर रोड़ स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में सक्रिय विप्र बन्धुओ की संगठनात्मक बैठक में किया गया।

Vipra Foundation Youth Cell Executive Committee expanded 1
अध्यक्ष मुकेश पुरोहित ने युवा प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी में पंकज पीपलवा को संगठन महामंत्री, नवनीत पारीक को महामंत्री बताया है। इसके साथ ही कार्यकारणी में 6 उपाध्यक्ष, 3 सचिव, 3 सह सचिव, 2 खेल प्रकोष्ठ, आईटी टीम सहित आमंत्रित सदस्य बनाए हैं।
पुरोहित ने बताया की सभी युवा साथियों को संकल्प दिलाया गया कि संगठन की नीतियों के अनुरूप समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित ने की।
















