नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। विप्र फाउंडेशन ने किया कुलदीप व्यास का अभिनंदन, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप व्यास का विप्र फाउंडेशन, जोन 1-B बीकानेर की ओर से धरणीधर रंगमंच पर अभिनंदन किया गया।
समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, जोन बी के प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश महिला अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य, जिला अध्यक्ष सुभाष जोशी, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिनेश व्यास, सुरेंद्र ओझा, सुमिता व्यास, नागेंद्र पुरोहित, अश्विनी कुमार शर्मा, गिरिराज आचार्य, केशव सांखी, दिनेश जोशी, जुगल किशोर सेवग, नारायण जोशी, नागूभा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व्यास ने कहा कि आज हिंदुस्तान में विप्र फाउंडेशन एक मात्र ऐसा संगठन है, जो शिक्षा, सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ कार्य कर रहा है।
















