Loading Now

updates

विहिप में विनोद सैन महानगर मंत्री, ऋषिराज भाटी महानगर उपाध्यक्ष बने

Vinod Sain became metropolitan minister in VHP, Rishiraj Bhati became vice president

बीकानेर, (समाचारसेवा)। विहिप में विनोद सैन महानगर मंत्री, ऋषिराज भाटी महानगर उपाध्यक्ष बने, विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त उपाध्यक्ष अशोक परिहार ने संगठन का विस्तार करते हुए विनोद सेन को महानगर मन्त्री, ऋषिराज सिंह भाटी को महानगर उपाध्यक्ष तथा रामलाल प्रजापत को महानगर धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख का दायित्व सौंपा है।

परिषद की एक दिवसीय विभाग बैठक सोमवार को शकुंतला भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रान्त संगठन मन्त्री ईश्वर लाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक हितेश कुमार, विहिप प्रान्त सह प्रचार प्रमुख चेतन पँवार,

विभाग मंत्री महावीर सिंह राजपुरोहित, विभाग बजरंग दल संयोजक दुर्गा सिंह, महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय खजांची, सह कोषाध्यक्ष किशोर बांठिया, सह प्रचार प्रमुख संजय जोशी सहित बीकानेर, खाजूवाला, पूगल, नोखा इत्यादि से विभाग के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed