Samachar Seva

Mission Patrkarita

विनोद बाफना अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष नियुक्‍त

Vinod Bafna appointed District President of International Vaishya Mahasammelan 30BKN PH-02

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जैन महासभा बीकानेर तथा बीकानेर बीकानेर ऑयल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष  विनोद बाफना को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बीकानेर जिला इकाई का जिला अध्‍यक्ष मनोनीत किया गया है।

नव नियुक्‍त जिलाध्‍यक्ष विनोद बाफना ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा मिले मार्गदर्शन के आधार पर स्थानीय इकाई को तहसील स्तर पर और भी मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।

उल्‍लेखनीय है कि अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन भारत सहित अन्य देशों में रहने वाले वैश्य समुदाय को एकजुट करने व एक सूत्र में बांधे रखने के लिये बनाया गया संगठन है। वैश्य समाज में जैन, माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल,  विजयवर्गीय, ओसवाल और गांधी जैसे 376 घटक हैं।