NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजकीय सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के प्रधानाचार्य आरएचएम विक्रम सिंह चौहान का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप हेतु राजस्थान टीम में हुआ है।
विक्रम सिंह को राजस्थान सचिवालय सिविल सर्विस पावरलिफ्टिंग टीम का कप्तान बनाया गया है। ऑल इंडिया सिविल सर्विस प्रतियोगिता 5 से 10 मार्च तक चंडीगढ़ में आयोजित होगी। बता दें कि बुधवार 25 फरवरी को को जयपुर में समस्त राजस्थान के सिविल सेवा की ट्रायल रखी गई थी। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विक्रम सिंह का चयन किया गया।
