Loading Now

updates

विकास व रोशन ने किया ऑनलाइन फ्रॉड  

Vikas and Roshan did online fraud

बीकानेर, (समाचार सेवा)। विकास व रोशन ने किया ऑनलाइन फ्रॉड, कोतवाली थाना पुलिस ने ऑन लाइन रुपयों की धोखाधडी के आरोप में विकास पटेल व रोशन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में लखोटियों के चौक में नरसिंह देव मंदिर के पास के निवासी 46 वर्षीय अशोक पुरोहित पुत्र विजयशंकर ने पुलिस को बताया कि बीकानेर में भुजिया बाजार के महात्‍मा चौक स्थित अन्‍न पूर्णा लोंगी मिर्च से जुडे विकास पटेल व रोशन सिंह ने इस माह 9 सितंबर को परिवादी को मसाले खरीदने का झांसा देकर 01 लाख 30 हजार 895 रुपये ऑन लाइन ट्रांसफर करवाकर धोखाधडी की।

रुपये हडप लिये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एएसर्आ राकेश को सौंपी है।

Share this content:

You May Have Missed