NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय हनुमानगढ़ ने बीकानेर निवासी विजय मोहन जोशी को उनके शोध ‘‘राजा राव की कविताओं में मिथक और भावनाओं’’ विषय पर अंग्रेजी में पीएच.डी की उपाधि प्रदान की है।
भाजपा नेता विजय मोहन बीकानेर के पूर्व विधायक स्व. डॉ. गोपाल जोशी के पड़पौत्र हैं। जोशी ने बताया कि राजा राव द्वारा रचित रजनाएं भारतीय पहचान, उपनिवेशवाद और आध्यात्मिक खोज के विषयों को तलाशने के लिए मिथकों और भावनाओं का कुशलतापूर्वक समन्वय करती हैं।


