Samachar Seva

Mission Patrkarita

वेटरनरी विवि बीकानेर में कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने किया ध्वजारोहण

Vice Chancellor of Veterinary University Bikaner Prof. Satish K. Garg hoisted the flag

बीकानेर, (समाचार सेवा)वेटरनरी विवि बीकानेर में कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने किया ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस के 73वें पूर्व पर वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने दीवान-ए-आम में ध्वजारोहण कर सलामी दी।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. गर्ग ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों और देश के संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर भारत सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् का “जिला ग्रीन चैंपियन पुरस्कार-2021” विश्वविद्यालय को मिलने पर सभी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विश्वविद्यालय की सभी इकाईयों को एक जुट होकर कार्य करने का आव्‍हान किया। कुलपति प्रो. गर्ग ने शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु द्वितीय वर्ष बी.वी.एस.सी एण्ड ए.एच. के पाटीदार हीर हितेश,

रौनक, प्रीति सिंह, विलकशन शर्मा एवं वेमुला और तृतीय वर्ष के अंकिता चौधरी, पुनीत गोयल, ईशान आसोपा, रूही खान एवं अमोल सिंह के नामों की घोषणा की। विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।