NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्वतंत्रता दिवस पर महारजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू)। बीकानेर में आयोजित समारोह में कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने तिरंगा फहराया।

Maharaja Ganga Singh University (MGSU) organized a function on Independence Day in Bikaner.
विवि परिसर में आयोजित समारोह में कुलसचिव हरि सिंह मीना, वित्त नियंत्रक अरविंद बिश्नोई डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा सहित विवि स्टाफ व विद्यार्थी शामिल हुए। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के 21वें स्थापना दिवस सप्ताह 1 से 7 जून 2024 के दौरान हुई विभिन्न अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मैडम डीन डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में इंटर कॉलेज योग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रंगोली, पोस्टर, गायन, नृत्य, क्विज़, कवितापाठ, भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिता में दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतियोगितायों को सम्मानित किया गया।
डॉ. मेघना ने बताया कि पूर्व में प्रथम पुरस्कार विजेताओं को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका था। समारोह का संचालन सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रभु दान चारण ने किया।













