Loading Now

updates

बीकानेर के वेटरनरी विद्यार्थी गुजरात में सम्मानित

Veterinary student of Bikaner honored in Gujarat

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर के वेटरनरी विद्यार्थी गुजरात में सम्मानित, वेटरनरी प्रिवेंटिव एवं इंटरनल मेडिसिन का तृतीय राष्ट्रीय सम्मेलन पशुचिकित्सा महाविद्यालय आनंद गुजरात में आयोजित किया गया।

इस सम्मेलन में वेटरनरी कॉलेज बीकानेर के मेडिसिन विभाग के पीएच.डी. में अध्ययनरत डॉ. चांद को उनकी स्नातकोत्तर शोध के लिए युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान किया गया।

समारोह में डॉ. प्रियंका काडेला को उनके श्रेष्ठ शोध के लिए एवं डॉ. मीनल को श्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।

Share this content:

You May Have Missed