Samachar Seva

Mission Patrkarita

मैन गेट का ताला कब्‍जे सहित उखाड़ा, ले गए गहने-नकदी

Uprooted the lock of the main gate along with possession, took jewelry-cash

USHA JOSHI, (समाचार सेवा) बीकानेरमैन गेट का ताला कब्‍जे सहित उखाड़ा, ले गए गहने-नकदी शहर के अंदरूनी व बाहरी इलाकों में चोरों की धमाचौकड़ी जारी है।व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की वैष्‍णा विहार कॉलोनी के एक मकान से अज्ञात चोर घर के मुख्‍य दरवाजे का ताला कब्‍जे सहित उखाड़कर घर की आलमारी में रखे गहने व रुपये चुरा ले गए हैं।

बीकानेर में वैष्‍णो विहार कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय धीरेन्‍द्र पाल सिंह राजपूत पुत्र अशोक सिंह ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर गुरुवार 25 मई शाम 4 बजे के बाद से रविवार 28 मई के बीच

उसके मकान के मैन गेट का ताला कब्‍जा सहित उखाड़कर अलमारी में से लगभग 40 हजार रुपये नकदी, सोने की दो अंगूठियां, एक चांदी की पायल, बच्‍चे के कान के लोंग, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बॉक्‍स अज्ञात चोर ले गए।

व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 तथा 380 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई भानीराम को सौंपी गई है।