Samachar Seva

Mission Patrkarita

अज्ञात महिला गले से चुरा ले गई सोने की चेन

Unknown woman stole gold chain from neck

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) अज्ञात महिला गले से चुरा ले गई सोने की चेन, कोलायत थाना पुलिस ने सियाणा भैरव मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला के गले से चेन चुरा ले जाने के आरोप में अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में कांता खतुरिया कॉलोनी में मकान ठ-420 निवासी 39 वर्षीय पूजा पुरोहित पत्‍नी ओमप्रकाश ने रविवार देर रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि शुक्रवार 2 सितंबर को वह अपने परिवार सहित सियाणा भैरव मेले में दर्शन करने गई थी।

शुक्रवार को सुबह सवा ग्‍यारह से पौने बारह बजे के बीच जब वह निज मंदिर में धोक लगा रही थी। उसी दौरान अज्ञात महिला भीड का फायदा उठाते हुए उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन चुरा ली।

थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जांच हैड कांस्‍टेबल डूंगरराम को सौंप दी है।