Samachar Seva

Mission Patrkarita

रानी बाजार के ज्‍वैलर्स को चूना लगा गया अज्ञात चोर

Unknown thieves were robbed of Rani Bazaar jewelers

बीकानेर, (samacharseva.in)शहर में चोरी करने वालों की मौज है। कोटगेट थाना क्षेत्र का एक ज्‍वैलर्स सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो हक्‍का–बक्‍का ही रह गया। चोरों ने उससे पहले ही दुकान पहुंचकर चांदी के गहने व रुपये लेकर चंपत हो गया।

चोरी गए सामान में सोने के लोंग 2 ग्राम, एक पायल पैकेट चांदी, 40 जोडी मिक्‍स वेट 4335 ग्राम, एक पायल पैकेट चांदी जिसमें 10 जोडी वेट है465 ग्राम। बिछुआ चांदी 500 ग्राम, अंगुठियां चांदी 300 ग्राम तथा नगद रुपये 14 हजार रुपये शामिल हैं।

परिवादी रानी बाजार निवासी रामदयाल सोनी पुत्र जेठमल ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर रविवार की रात को उसकी रानी बाजार के पीछे चौपडा कटला स्थित उसकी दुकान अनिशा ज्‍वैलर्स से दुकान में रखा सामान दुकान के ताले तोड कर ले गए।

थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज किया है। एसआई भजनलाल को जांच दी है।