Samachar Seva

Mission Patrkarita

अज्ञात चोर ले गए गहने, नगदी

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  बीकानेर के तीन थानों में चोरी की वारदातें दर्ज की गई हैं। लूणकरनसर थाना पुलिस ने कालू गांव मूल के हाल लूणकरनसर में वार्ड 32 निवासी शिवपाल जाट पुत्र भागीरथ के घर 8-9 अगस्‍त की रात को गहने व रुपये चुराने के आरोप में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच हैड कांस्‍टेबल सुभाषचंद को सौपी है।  इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने बीग्‍गा बास में गोपाल सिंह राजपूत पुत्र शिवराज के घर से सोने के गहने व मोबाइल चोरी के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई ग्‍यारसी लाल को सौंपी है।

बज्‍जू थाना पुलिस ने कल्‍पतरु प्रोजेक्‍ट इंटरनेशनल लिमिटेड नाचना के उप प्रबंधक देवीलाल जाट की रिपोर्ट पर 8 अगस्‍त की रात को तार चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।