Loading Now

updates

बाइक ले गया अज्ञात चोर

bike chor

बीकानेर, (samacharseva.in) बाइक ले गया अज्ञात चोर,श्रीडूंगरगढ थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर एक मोटर साइकिल चुराने में कामयाब हो गए। श्रीडूंगरगढ के गांव पुन्‍दलसर निवासी बैंक कर्मी काशीराम नाई पुत्र भीखाराम ने मंगलवार 2 जून को दर्ज रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर गत माह 27 मई को उसकी श्रीडूंगरगढ कस्‍बे में पार्क की गई दुपहिया वाहन स्‍पलेंडर प्‍लस आरजे 07-एएस 5288 को चुरा कर ले गया।

एसआई लालबहादुर ने बताया कि आरोपी अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की धारा के तहत मामला दर्ज कर बाइक व अज्ञात चोर की तलाश शुरू की गई है।

 एक राय होकर की मारपीट, स्‍त्री लज्‍जा भंग की

बीकानेर, (samacharseva.in) जसरासर थाना पुलिस ने गांव गजसुखदेसर में एक मां बेटे से मारपीट करने व स्‍त्री लज्‍जा भंग करने के आरोप में गजसुखदेसर निवासी गोपीराम बिश्‍नोई, श्रवणराम बिश्‍नोई पुत्रगण पन्‍नाराम, धर्माराम बिश्‍नोई पुत्र रामकरण के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादी ने मंगलवार 2 जून को दर्ज रिपोर्अ में बताया कि आरोपियों ने गत माह 30 मई को सुबह नौ बजे एक राय होकर उसके साथ मारपीट की, गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। साथ ही माताजी के साथ धक्‍का मुक्‍की कर स्‍त्री लज्‍जा भंग की।

Share this content:

You May Have Missed