Samachar Seva

Mission Patrkarita

अज्ञात चोर ले गया गहने, रुपये व कपडे लत्‍ते

Unknown thief took away jewelry, rupees and clothes

बीकानेर, (samacharseva.in)। अज्ञात चोर ले गया गहने, रुपये व कपडे लत्‍ते, नयाशहर थाना पुलिस ने बंगलानगर में माजीसा के मंदिर के पास के एक घर से गहने व रुपये चुराने के आरोप में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मकान मालिक 40 वर्षीय ओमप्रकाश कुम्‍हार पुत्र मनसुखराज ने रविवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर शनिवार 19 सितंबर की रात को उसके घर से 32 ह‍जार रुपये, एक ठुसी, दो पॉजेब, एक रखडी, 2 अंगुठियां, 3 ओम बने पेंडल व नाक का तिनका व कपडे चुरा लिये।

थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच हैड कांस्‍टेबल वेदपाल को सौंपी गई है।