बीकानेर, (समाचार सेवा)। गोदाम से नगदी व माल सहित चप्पलें तक चुरा ले गया अज्ञात चोर , व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने जयपुर रोड पर खाटू श्यामजी मंदिर से आगे स्थित एक गोदाम से हजारों नकद रुपये व सामान चुराने के आरोप में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बीकानेर में रिडमलसर पुरोहितान निवासी 31 वर्षीय रघुनाथ सोखल कुम्हार पुत्र हरिकिशन ने बताया कि अज्ञात चोर ने गुरुवार 20 मई की रात को जयपुर रोड स्थित उसके गोदाम का ताला तोडकर गोदाम व अंदर की दुकान से 25 हजार रुपये, एक एलईडी कैमरा सेट, डीबीआर हार्ड डिस्क, पावर केबल,
पावर सप्लाई, ब्राश डोगा सेट 12, धामा छह नग, चांदी पॉलिस थाली 24 नग, पंखा 3 नग, ग्रेंडर मशीन-1, चप्पल जोडी 25 नग तथा और भी छोटा मोटा सामान चुरा ले गया।
थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। माले की जांच एएसआई ओमप्रकाश सिगड को दी गई है।


