Samachar Seva

Mission Patrkarita

खडे ट्रक से डीजल चुरा ले गया अज्ञात चोर

Unknown thief stole diesel from a parked truck FIR FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचार सेवा)खडे ट्रक से डीजल चुरा ले गया अज्ञात चो,  नोखा थाना पुलिस ने ट्रक से डीजल चुराने के आरोप में अज्ञात डीजल चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव सोमलसर निवासी परिवादी 34 साल के पूर्णाराम जाट पुत्र मोडाराम ने रविवार शाम को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि अज्ञात डीजल चोर ने शुक्रवार की रात को ढाणी के पास खडे उसके ट्रक की टंकी 250 लीटर डीजल चुरा लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच हैड कांस्‍टेबल ओमप्रकाश को सौंपी गई है।