Samachar Seva

Mission Patrkarita

पीआरओ ऑफिस में घुसा अज्ञात चोर, पुलिस कर रही तलाश

Unknown thief entered PRO office, police is searching

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीआरओ ऑफिस में घुसा अज्ञात चोर, पुलिस कर रही तलाश,पीआरओ ऑफिस, सरकारी छुट्टियों का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर पीआरओ ऑफिस में घुस गया और वहां लगे इन्‍वर्टर की दो बेट्रियां लेकर चंपत हो गया। कोटगेट थाना पुलिस अब अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है। अज्ञात चोरों ने यहां से बेट्रियां चुराने का समय 26 से 28 जनवरी को चुना।

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय (पीआरओ ऑफिस) में उप निदेशक पद पर कार्यरत जनसंपर्क अधिकारी भाग्‍यश्री गोदारा ने सोमवार दोपहर बाद दर्ज रिपोर्ट में पुलिस को बताया है कि उनके कार्यालय से अज्ञात चोर 26 जनवरी की शाम 6.30 बजे से 29 जनवरी की सुबह लगभग 8.15 बजे के बीच कार्यालय के इन्‍वर्टर की दो बेट्रिया चुरा ले गया।

थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है। जांच हैड कांस्‍टेबल विजय कुमार को सौंपी गई है।