Samachar Seva

Mission Patrkarita

महिला के गले से चेन खींच ले गया अज्ञात, वारदात सीसीटीवी में दर्ज

Unknown pulled chain from woman's neck, incident recorded in CCTV

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)महिला के गले से चेन खींच ले गया अज्ञात, वारदात सीसीटीवी में दर्ज, नयाशहर थाना क्षेत्र के मोहल्‍ला चूनगरान-तेलीवाड़ा बाजार इलाके में एक युवक दिन दहाड़े स्‍कूटी पर सवार एक दुकान से सामान लेती महिला हिजाब फातिमा जिसका ससुराल श्रीडूंगरगढ़ में है के गले से सोने की चेन खींच कर भाग गया।

आरोपी चेन खींचकर थोड़ी ही दूर उसका इंतजार कर रहे अपने बाइक सवार साथी के साथ बाइक पर सवार होकर तेलीवाड़ा से कोटगेट की ओर भाग गया। जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्‍चे के साथ स्‍कूटी पर सवार होकर मोहल्‍ला चूनगरान क्षेत्र में पूनम दुकान के सामने पहुंची थी।

वह अपनी स्‍कूटी पर बैठे हुए ही दुकानदार से बात कर रही थी। उसी दौरान वहां मुहं पर ढाटा बाधें एक युवक लगातार महिला पर नजर रखे हुए था। थोड़ी देर में ही उस अज्ञात युवक ने महिला के गले से चैनी खींची और भाग गया। सारी घटना दुकानदार के सीसीटीवी में लाइव कैद हो गई।

अचानक हुई इस वारदात में महिला कुछ समझ नहीं पाई। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तलाशना शुरू किया मगर देर शाम तक आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। नयाशहर थाना प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

उन्‍होंने बताया कि वारदात की जानकारी पीडि़त महिला सोनगिरी कुआं इलाके की निवासी हिजाब फातिमा पुत्री मासूम हुसैन ने शुक्रवार दोपहर बाद दी। भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक हुई इस वारदात होने के कारण आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका।