Loading Now

updates

“अनूठी लक्ष्य साधिका : दीपिका कुमारी”

अनूठी लक्ष्य साधिका : दीपिका कुमारी

अनूठी लक्ष्य साधिका : दीपिका कुमारी”
महिला तीरंदाजी के शीर्ष खिलाड़ियों में है जिसकी पहचान।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर माँ भारती का बढ़ा रही मान॥
झारखंड के रांची में जन्मी देश का अभिमान।
आर्थिक चुनौतियों को ध्वस्त कर दी अपने सपनों को उड़ान॥
आम खाने के लालच में आम पर सटीक निशाना लगाया।
कर्तव्यनिष्ठा और जुनून से जीत का परचम लहराया॥
अनेकों पदक जीतकर तुमने रचा इतिहास।
उन्नति के पथ पर अनवरत चलोगी हमें है विश्वास॥
युवा प्रतिभाओं के लिए तुम तो हो उम्दा मिसाल।
विषम परिस्थितियों में भी प्रज्वलित की जीत की मशाल॥
अनूठी लक्ष्य साधिका करती भारत का प्रतिनिधित्व।
असफलताओं से सीखकर लक्ष्य साधने को तुमने दिया जीवन में महत्व॥

पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से तुम तो हो सम्मानित।

अपने लक्ष्य को साधकर तुमने किया हम सभी को गौरवान्वित॥

जय-पराजय की कड़ी में किया पराजय से भी सहर्ष सामना।
पर तुम्हारी दृढ़ निश्चय शक्ति से तुमने की सफलता की साधना॥
सार्थक प्रयासों और दृढ़ इच्छाशक्ति से किया स्वप्न को साकार।
डॉ. रीना कहती,  दीपिका कुमारी महतो की हो रही विश्व में जय-जयकार॥

REENA-300x200 “अनूठी लक्ष्य साधिका : दीपिका कुमारी”

 

 

 

 

डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)

Share this content:

You May Have Missed