Samachar Seva

Mission Patrkarita

रिलायंस जियो की कॉपर केबल चुरा ले गया अज्ञात चोर

Unidentified thief steals Reliance Jio's copper cable

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) रिलायंस जियो की कॉपर केबल चुरा ले गया अज्ञात चोर, अज्ञात चोर गजनेर थाना क्षेत्र में इंदो का बाला इलाके में बिछाई हुई रिलायंस जियो प्राईवेट लिमिटेड कंपनी की केबल चुरा ले गया।

कंपनी के इंजीनियर सवाईमाधोपुर के मूल निवासी 27 वर्षीय सुरेश जांगिड़ ने शुक्रवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर गत माह 20 जनवरी को उसकी कंपनी रिलायं जियो की कॉयल इएनबी 9020 साइड किला नंबर 42031 इंदो का बाला से कंपनी की 10-10 मीटर की दो लेंथ 2 गुना 25 कॉपर की केबल तथा सेनकोर की 10 गुना 420 मीटर की केबल चुरा ले गया।

थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल राजेश कुमार को सौंपी है।