बीकानेर, (समाचार सेवा)। यूआईटी 1064 परिवारों को सौंपेगी अपने-अपने घर की चाबी, मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत नगर विकास न्यास द्वारा स्वर्ण जयंती विस्तार नगर योजना में निर्मित 1064 मल्टीस्टोरी आवासों का भौतिक कब्जा बुधवार को शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने आवंटियों को सौंपना शुरू किया।
नगरीय निकाय एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री शांति धारीवाल वीसी के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े। मल्टीस्टोरी बिल्डिंग परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने समस्त आवंटियों को गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर मिलने की बधाई दी।
समारोह में कलक्टर व यूआईटी अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल, न्यास सचिव यशपाल आहूजा, एडीएम सिटी पंकज शर्मा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बेनीवाल, तहसीलदार कालूराम परिहार,
सहायक सचिव मक्खन आचार्य अधिशासी अभियंता राजीव गुप्ता, वंदना शर्मा, रेखा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गणेश कलवानी ने किया।
















