Samachar Seva

Mission Patrkarita

उदय क्लब ने फुटबॉल खिलाड़ियों को बांटें मास्क, पुष्करणा स्टेडियम में पहुंचे खिलाड़ी, लौटी रौनक

Uday Club distributed masks to football players, players arrived at Pushkarna Stadium, returned dazzling

बीकानेर, (समाचार सेवा)। उदय क्लब ने फुटबॉल खिलाड़ियों को बांटें मास्क, पुष्करणा स्टेडियम में पहुंचे खिलाड़ी, लौटी रौनक, शहर के मध्य स्थित पुष्करणा स्टेडियम में बुधवार को खिलाड़ियों के पहुंचने से स्टेडियम की रौनक लौट आई। यहां पहुंचे फुटबॉल के खिलाड़ियों को खेल शुरू करने से पहले उदय कल्ब की ओर से मास्क बांटे गए। इन खिलाड़ियों ने कहा क कोरोना के घटते आंकड़ो से राहत की सांस मिली है।

इन खिलाड़ियो ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अब भी डर व आंशका बनी हुई है। खिलाड़ियो ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिये सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों का पूर्ण तरीके से पालन किया जाएगा।

वहीं बुधवार को पुष्करणा स्टेडियम पहुंचे खिलाड़ियों को खेल शुरू करने से पहले मास्टर उदय फुटबॉल क्लब की ओर से फेस मास्क वितरित किए गए। सीनियर खिलाड़ियों ने जूनियर खिलाड़ियों को मास्क देकर खेल शरू करवाया।

उदय क्लब से जुड़े पंडित महेंद्र व्यास, मनीष स्वामी बताया कि तीसरी लहर को रोकने और इम्युनिटी को बढ़ाने के खिलाड़ियों को तरीके भी बताए गए। इस कार्य मे अमित व्यास, पवन ओझा, सदन पुष्करना, गोकुल, नारायण, श्याम हर्ष, मुकेश  व्यास आदि  खिलाडी मौजूद रहे।