Samachar Seva

Mission Patrkarita

साढे आठ किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Two youths arrested with eight and a half kilograms of illegal ganja

बीकानेर, (समाचार सेवा) साढे आठ किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार, बीछवाल थाना पुलिस ने गुरुवार को करणी औधोगिक क्षेत्र में पूगल रोड ओवरब्रिज के पास से दो युवकों गौरीशंकर कुम्‍हार व मुकेश कुमार कुम्‍हार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इन युवकों के पास अवैध रूप से रखा 8.5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा एक बाइक बरामद की है।

बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की सूचना मिली थी कि करणी नगर में दो युवक अवैध गांजा सप्‍लाई करने की कोशिश में हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को अरेस्‍ट कर लिया। इनमें से आरोपी 25 वर्षीय गौरीशंकर कुम्‍हार पुत्र राजूराम पूगल रोड सब्‍जी मंडी बीकानेर का निवासी है

तथा दूसरा आरोपी 30 वर्षीय मुकेश कुम्‍हार पुत्र गोपालराम सामुदायिक भवन के पास भीनासर का रहने वाला है।

थानाधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत इन युवकों की गिरफ्तारी की गई है।