Samachar Seva

Mission Patrkarita

दो चोर विजय और मजीद, पुलिस की गिरफ्त में  

Two thieves Vijay and Majeed, caught by the police

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) दो चोर विजय और मजीद, पुलिस की गिरफ्त में, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने बांद्राबास निवासी 28 वर्षीय विजय कुमार वाल्‍मीकि पुत्र लेबूराम तथा जूनागढ़ के आगे फुटपाथ निवासी 27 वर्षीय मजीद पुत्र गुडडू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने स्‍वीकार किया है कि उन्‍होंने व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। व्‍यास कॉलोनी थानाधिकारी सीआई महावीर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों ने बुधवार 8 फरवरी की रात को मेडिकल कॉलेज रोड स्थित अल्‍ताफ अली की नोवल्‍टी ऑप्टिकल नामक दुकान से फैंसी चश्‍मे, चश्‍मे के फ्रेम, लेपटॉप, घडियां, मोबाइल फोन तथा नगदी रुपये चुराये थे।

पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों से अन्‍य चोरियों में चोरी किए गए सामान की बरामदगी तथा चोरी में शामिल अन्‍य आरोपियों को पकड़ने के के प्रयास में जुटी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के तार अवैध हथियारों की सप्‍लाई से भी जुड़े होने की जानकारी मिली है। उस पर भी पूछताछ जारी है।