Samachar Seva

Mission Patrkarita

हत्या करने के इरादे से आए दो बदमाश गिरफ्तार

Two miscreants arrested with intent to kill

बीकानेर, (samacharseva.in)। हत्या करने के इरादे से आए दो बदमाश गिरफ्तार, जिला पुलिस की स्पेशल टीम (डीएसटी) ने गुरुवार को दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो नोखा निवासी जेठमल दर्ग की फायरिंग कर हत्या करने के इरादे से देशनोक थाना क्षेत्र के एक होटल में रुके हुए थे।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां की (डीएसटी) टीम ने बदमाशों के इरादों को भांपते हुए हत्या से पहले ही डबल जीरो सेवन गैंग के इन दो हथियारबंद गुर्गों नागौर में खुणखुणा गांव निवासी 18 वर्षीय बनवारी नायक पुत्र लीलाधर तथा 23 वर्षीय रघुवीर सिंह राजपूत पुत्र सुख सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से यूएसए की पिस्टल व तीन राउंड गोलियां भी बरामद की हैं। मिली जानकारी अनुसार डीएसटी प्रभारी ईश्वर सिंह के निर्देशन में डीएसटी कांस्टेबल देवेंद्र व कांस्टेबल देवाराम ने होटल में छिपे इन बदमाशों के बारे में पता लगाया।

देशनोक पुलिस को इनकी सूचना दी गई। देशनोक थाना पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से दोनों आरोपियों को होटल से गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि आरोपियों को डबल जीरो सेवन गैंग के अशोक विश्नोई ने इस होटल में रुकवाया था। उसने आरोपियों के बैंक खाते में रूपए भी डलवाए।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की है।