Loading Now

updates

पीबीएम अस्पताल में 1 महिला सहित दो को पीटा, गालियां निकाली

fight

बीकानेर, (samacharseva.in)। पीबीएम अस्पताल में 1 महिला सहित दो को पीटा, गालियां निकाली, पीबीएम अस्‍पताल परिसर में गत दिवस हुई मारपीट व गाली गलौच की घटना के बाद सदर थाना पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडित ने शुक्रवार की रात 9.30 बजे दर्ज कराए मामले में सदर थाना पुलिस को बताया कि अस्‍पताल परिसर में लक्ष्‍मी व आकाश नामक महिला व पुरूष ने उससे मारपीट की। पीडित ने बताया कि इस दौरान जब एक महिला उसे छुडवाने का प्रयास कर रही थी तब दोनों आरोपियों ने उस महिला के साथ बदतमीजी की तथा उसकी भी पिटाई कर दी। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी लक्ष्‍मी व आकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 354, 504, 506 तथा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई रामफुल को सौंपी गयी है।

Share this content:

You May Have Missed