नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में 23 वीं राज्य स्तरीय एम.टी.बी. तथा 31वीं रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप 22 अगस्त को गजनेर रोड पर प्रातः 7 बजे से आयोजित होगी। राजस्थान साइक्लिंग एसोसियेशन अध्यक्ष पवन कुमार सुखीजा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में 25 जिलों के लगभग 250 खिलाड़ियों के भाग लेंगे। बाहरी खिलाडियों के ठहरने की व्यवस्था स्टेशन रोड स्थित मोहता धर्मशाला में की गई है।
बुधवार को संघ के पदाधिकारी की बैठक रखी गई। बैठक में बताया गया कि राजस्थान साइक्लिंग एवं रोड साइक्लिंग प्रतियोगिताओं के मद्देनजर राज्य के एसोसियेशन के तत्वाधान में आगामी राष्ट्रीय एम.टी.की. राजस्थान खिलाडियों के चयन हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को संघ के पदाधिकारी की बैठक रखी गई।
बैठक में राजस्थान साइक्लिंग एसोसियेशन के आजीवन अध्यक्ष शैलेष पेड़ीवाल, आयोजन सचिव जी एस खत्री आदि मौजूद रहे। जिला साइक्लिंग संघ अध्यक्ष मोहित बैद, सचिव सुरेंद्र कूकणां ने प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर में करवाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।


