Samachar Seva

Mission Patrkarita

प्रयोगशाला सहायक संघ का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

Two day conference of Laboratory Assistant Association concluded

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। प्रयोगशाला सहायक संघ का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न, राजस्थान प्रयोगशाला सहायक संघ का दो‍ दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन राउमावि नत्थूसर गेट बीकानेर में शनिवार को संपन्‍न हुआ।

संयोजक कमल भारद्वाज ने बताया कि सम्‍मेलन के दौरान सर्वसम्मति से गठित नयी कार्यकारिणी में जिलाध्‍यक्ष अखिल पंचारिया, उपसंरक्षक अमित चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीक्षा गुर्जर, प्रचार मंत्री शरद आचार्य, अभिषेक महात्मा, उपाध्यक्ष शुभम बिस्सा, शिवलाल तर्ड तथा कोषाध्यक्ष जतिन सोलंकी एवं शरद आचार्य को नियुक्त किया गया। संचालन मनोज चौधरी ने किया।