Samachar Seva

Mission Patrkarita

दो बैंक कार्मिकों ने महिलाओं से हड़पे 6.46 लाख रु.

Two bank employees snatched Rs 6.46 lakh from women.

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। दो बैंक कार्मिकों ने महिलाओं से हड़पे 6.46 लाख रु., नयाशहर थाना पुलिस ने बड़ा लोन दिलवाने के नाम पर महिलाओं से  लाखों रुपये हड़पने के आरोप में दो बैंक कार्मिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार भारत फाइनेंस इंश्‍योरेंस लिमिटेड इंडसइड बैंक के फील्‍ड अफसर श्रीगंगानगर निवासी गुरविंदर सिंह तथा बीकानेर कोजूराम नायक ने बैंक की कुछ लोन उपभोक्‍ता महिलाओं को बड़ा लोन दिलवाने के नाम पर पूर्व के लोन की पूरी राशि तथा नए लोन की किस्‍त राशि हड़प ली।

बताया गया कि आरोपियों ने महिला लोन उपभोक्‍ओं से कुल 6 लाख 48 हजार 508 रुपये प्राप्‍त कर लिये। आरोपियों ने इस राशि के बारे में ना बैंक को सूचित नहीं किया और ना राशि जमा कराई।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में बैंक की मुक्‍ताप्रसाद शाखा के मैनेजर राजकमल जोशी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाध़डी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।