Samachar Seva

Mission Patrkarita

महाजन में अवैध डोडा पोस्‍त सहित दो गिरफ्तार

Two arrests including illegal doda post in Mahajan

बीकानेर, (samacharseva.in)। महाजन में अवैध डोडा पोस्‍त सहित दो गिरफ्तार, महाजन थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सोमवार को अवैध रूप से डोडा पोस्‍त रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सत्‍यनारायण ने बताया कि जिला पुलिस स्‍पेशल टीम के प्रभारी ईश्‍वरसिंह व टीम की आसूचना व सहयोग से सामेवार को ट्रक में अवैध डोडा पोस्‍त रखने के आरोप में महेन्‍द्र बिश्‍नोई तथा प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 4 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्‍त जप्‍त किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे इतनी माता में डोडा पोस्‍त किसके पास से लाये और किसे देने जा रहे थे। पूछताछ जारी है।