Samachar Seva

Mission Patrkarita

अवैध डोडा पोस्‍त के साथ दो गिरफ्तार

Two arrested with illegal doda post

बीकानेर, (samacharseva.in)। अवैध डोडा पोस्‍त के साथ दो गिरफ्तार, पूगल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्‍करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को गश्‍त के दौरान एक बाइक पर सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध डोडा पास्‍त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से  19 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्‍त बरामद किया है।

आरोपियों की बाइक भी जप्‍त की है। जानकारी के अनुसार पूगल थानाधिकारी महावीर प्रसाद, हैड कांस्‍टेबल राजेन्‍द्र कुमार, कांस्‍टेबल काशीराम, अनिलकुमार, खुशेन्‍द्र कुमार, ड्राइवर प्रेमचंद ने रविवार को गश्‍त के दौरान एक बाइक आरजे-31-एसजे-4664 पर सवार पंजाब राज्‍य के जालंधर जिले के गांव वेरा निवासी 25 वर्षीय अमरीक सिंह रायसिख पुत्र भजन सिंह, हनुमानगढ जिले में वार्ड 13 के निवासी 20 वर्षीय अमनदीपसिंह रायसिख पुत्र खंडा सिंह को रोककर पूछताछ की।

आरोपियों पास अवैध रूप से डोडा पोस्‍त मिला। पुलिस ने उसे जप्‍त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच दंतौर थानाधिकारी चन्‍द्रभान दवारा की जार रही है।