Samachar Seva

Mission Patrkarita

अवैध रुप से शराब बेचते दो गिरफ्तार, 88 पव्‍वे जप्‍त

Two arrested for selling liquor illegally, 88 streets confiscated

बीकानेर, (समाचारसेवा)। अवैध रुप से शराब बेचते दो गिरफ्तार, 88 पव्‍वे जप्‍त, बीछवाल थाना पुलिस ने रीको व करणी औधोगिक क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को पकडा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से देशी शराब के 88 पव्‍वे बरामद किए हैं।

गिरफ्तार लोगों में नागौर निवासी 29 साल का श्रवण नायक पुत्र मांगीलाल तथा कोलायत निवासी 31 साल का भागी कांजर पुत्र बचनाराम शामिल हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

बीछवाल थानाधिकारी सीआई मनोज शर्मा  ने बताया कि रविवार सात नवंबर की शाम को सूचना मिली थी कि करणी औधोगिक क्षेत्र में एक व्‍यक्ति थैले में शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहा है। यहां श्रवण नायक को पकडा गया।

उसके पास से 48 पव्‍वे जप्‍त किए गए। इसी प्रकार रिको औधोगिक क्षेत्र में शराब बेच रहे भागी कांजर के पास से 40 पव्‍वे दारू बरामद की गई। इस कार्रवाई में हैड कांस्‍टेबल मनोज कुमार मय टीम शामिल रहे।