Samachar Seva

Mission Patrkarita

नाकाबंदी के दौरान अवैध देशी शराब ले जाते दो गिरफ्तार

Two arrested for carrying illegal country liquor during blockade

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)नाकाबंदी के दौरान अवैध देशी शराब ले जाते दो गिरफ्तार, पूगल थाना पुलिस ने आरडी 710 पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार RJ07CD-6908 से 10 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बज्‍जू में शास्‍त्री नगर निवासी 28 वर्षीय विनोद गिरी गोस्‍वामी पुत्र अर्जुन तथा 25 वर्षीय धर्मेन्‍द्र गिरी गोस्‍वामी पुत्र प्रभात शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि आरोपी कार में 480 पव्‍वे देशी शराब ले जा रहे थे। एएसआई बाबुलाल द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान कार रोकने पर आरोपी कार भगा ले गए।

कार का सात किमी तक पीछा कर तलाशी ली। आरोपियों से अन्‍य मामलों में शामिल होने के बारे में भी जानकारी की जा रही है। सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला ने बताया कि उक्त फर्द जब्ती पर राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जांच थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह करेंगे। उन्‍होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, एएसआई बाबुलाल, कांस्‍टेबल बजरंग लाल, जगदीश, गंगाराम, जितेन्द्र, मोहम्मद असरफ, मूलचन्द शामिल रहे।